Chana Jaggery Benefits: एनर्जी का पावर हाउस है गुड़-चना, कमज़ोर हड्डियों में लाता है नई जान; जानें 5 फायदे

Chana Jaggery Benefits: भारत में सदियों से गुड़-चना साथ खाने की परंपरा रही है। पहले घर में आने वाले मेहमानों को पानी के साथ गुड़-चना खाने को दिया जाता था। समय के साथ ये परंपरा भले ही खत्म सी हो गई है, लेकिन गुड़-चना खाने के पीछे कई बड़े फायदे थे, जिससे ज्यादातर लोग अनजान हैं। गुड़ और चना साथ खाना एनर्जी के पावर हाउस जैसा काम करता है। इन दोनों चीजों का साथ में सेवन शरीर को कई बड़े फायदे पहुंचाता है। 

गुड़-चना खाने से कमजोर हड्डियों में नई जान आती है। इसके साथ ही गुड़ चना इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है। जो लोग खून की कमी से जूझ रहे हैं उन्हें भी गुड़-चना खाना चाहिए। 

गुड़ चना खाने के 5 बड़े फायदे

पाचन में सुधार: गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज दूर करता है। वहीं, चने में भी भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को नियमित रखने में मदद करता है। गुड़-चना साथ खाने से पेट संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। 


ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है: गुड़ में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। चना प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान रखता है। शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए गुड़-चना का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी हड्डियां मजबूत बनी रहें। इसके लिए गुड़-चना साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। चना कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। गुड़ में भी बोन्स स्ट्रॉन्ग करने वाली प्रॉपर्टीज होती हैं। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: कमजोर इम्यूनिटी से परेशान लोगों को गुड़ और चना खाना चाहिए। दरअसल, गुड़ और चना दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।


खून की कमी दूर करता है: जो लोग खून की कमी से जूझ रहे हैं उनके लिए गुड़ और चना का सेवन लाभकारी हो सकता है। गुड़ में आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। चना शरीर को स्ट्रॉन्ग बनाता है। 

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। Pkfoodies इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने