
Gond Katira Sharbat: गोंद कतीरा शरीर में ठंडक घोलने का काम करता है। बॉडी टेम्परेचर को मेंटेन रखने के लिए गोंद कतीरा का शरबत पीना काफी लाभकारी होता है। गर्मी के सीजन में तो लोग खूब गोंद कतीरा का शरबत पीते हैं, हालांकि कई बार मानसून में बारिश की खेंच होने पर बढ़ी उमस से छुटकारा पाने में भी गोंद कतीरा शरबत फायदेमंद होता है। इसे बनाना आसान है और इसके शरीर को कई बड़े फायदे मिलते हैं।
गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इसे पीने से पाचन में सुधार आता है और हड्डियां भी मजबूत बनती है। जानते हैं गोंद कतीरा शरबत पीने के फायदे और बनाने का तरीका।
गोंद कतीरा शरबत के फायदे
पाचन में सुधार: जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें गोंद कतीरा शरबत फायदा पहुंचाता है। गोंद कतीरा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। यह आंतों को साफ करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
शरीर को ठंडक: गोंद कतीरा शरीर में ठंडक पहुंचाकर बॉडी टेम्परेचर को मेंटेन रखने में मदद करता है। जब भी शरीर की गर्मी बढ़े तो गोंद कतीरा शरबत पीने से तुरंत लाभ महसूस होता है।
हड्डियों को मजबूत: गोंद कतीरा कैल्शियम से भरपूर होता है। बता दें कि कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतनी ही नहीं गोंद कतीरा शरबत का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद: गोंद कतीरा त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे कि मुहांसे और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है: गोंद कतीरा शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और थकान और कमजोरी को दूर करता है। यह व्यायाम करने वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
गोंद कतीरा शरबत बनाने का तरीका
सामग्री
गोंद कतीरा - 2-3 चम्मच
पानी - 2 कप
दूध - 1 कप
चीनी - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - एक चुटकी
बादाम - कुछ टुकड़े (बारीक कटे हुए)
पिस्ता - कुछ टुकड़े (बारीक कटे हुए)
गोंद कतीरा शरबत बनाने की विधि
गोंद कतीरे को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह भिगोए हुए गोंद कतीरे को पानी से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। एक पैन में दूध डालकर उबाल लें। उबलते हुए दूध में भिगोया हुआ गोंद कतीरा, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। गैस बंद कर दें और शरबत को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद शरबत को गिलास में निकालें और ऊपर से बादाम और पिस्ता से गार्निश करें। आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
सुझाव
- गोंद कतीरा को भिगोने के लिए आप गुनगुने पानी का उपयोग कर सकते हैं।
- आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें अन्य मेवे जैसे काजू, किशमिश आदि भी मिला सकते हैं।
- गोंद कतीरा शरबत को आप फ्रिज में रखकर ठंडा करके भी पी सकते हैं।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। Pkfoodies इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)